फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बूबकपुर गोलीकांड में पांच नामजद में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 09:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के बूबकपुर गांव में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बूबकपुर गांव में शुक्रवार को युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। एक युवक के पेट में गोली लग गई थी। घायल युवक की पहचान कार्तिक के रूप में हुई । कार्तिक के पिता भूपेंद्र निवासी कुंडा परतापुर ने सरधना थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। भूपेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उनका पुत्र कार्तिक अपने दोस्त अवनीश उर्फ कुंज और अन्य साथियों के साथ था। इसी दौरान अवनीश के पास प्रिंस का फोन आया। उसने तीन दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर समझौते की बात कहकर सभी को बूबकपुर बुला लिया। वहां पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान हिमांशु ने कार्तिक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रिंस, गौरव, प्रियांश, हिमांशु, अवनीश उर्फ कुंज और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें