फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कोहरे के कारण खड़े ट्रक में घुसी बस, खिड़की से निकलकर सड़क पर गिरा छह साल का कृष्णा, मौत

Thu, 14 Nov 2024 06:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हादसे में यूपी पुलिस का सिपाही सुरेन्द्र कुमार पाठक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा के पास कोहरे के कारण यात्री बस खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक सिपाही की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन

 

मेरठ करनाल हाईवे पर बुधवार देर रात यात्रियों से भरी बस लुधियाना, पंजाब से बहराइच जा रही थी। जैसे ही बस सरूरपुर क्षेत्र में भूनी टोल प्लाजा के पास पहुंची तो घने कोहरे के चलते खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। आगे की सीट पर बैठा कृष्णा (6) पुत्र आशीष निवासी धर्मपुर इकौना श्रावस्ती खिड़की शीशे में से निकलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार यूपी पुलिस का सिपाही सुरेन्द्र कुमार पाठक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। 
 

राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सरधना सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान छह वर्षीय कृष्णा की मौत हो गई। सुरेन्द्र की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। कृष्णा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

रिफ्लेक्टर नहीं होने से कोहरे में हो रहे हादसे
कोहरे का प्रकोप शुरू हो चुका है। सर्दी के मौसम में सड़क हादसे न हों, इसके लिए जरूरी है कि रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, लेकिन देहात क्षेत्र में कोई ठोस काम होता नहीं दिख रहा है। मुख्य मार्ग पर भी रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कई ट्रकों में भी रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। सड़क से कैट आई गायब हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें