सरधना ब्लाक क्षेत्र के नगला आर्डर गांव में निराश्रित गोवंशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक बेसहारा गोवंश ने 70 वर्षीय महेंद्री के पेट में सींग घोंप दिया और पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें सरधना-बिनौली रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।