एक स्पा सेंटर की संचालिका ने मालिश कराने पहुंचे बैंककर्मी का सीक्रेट कैमरे से वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बैंककर्मी से तीन लाख रुपये वसूल लिए। आरोपी महिला अब बैंककर्मी को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। बैंककर्मी ने मामले की शिकायत एसएसपी से कर रुपये वापस दिलाने व कार्रवाई की मांग की है।