दिल्ली रोड पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बागपत, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद आदि जिलों के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में केंद्रों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाना शुरू हुआ और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया गया। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर दो फोटो, पहचान पत्र की मूल व छायाप्रति लेकर पहुंचे।
परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के लिए किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध रहा। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान बॉयोमेट्रिक प्रणाली से की गई। नकल रोकने के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सीसीटीवी कैमरों से पूरी परीक्षा पर निगरानी रखी जा रही है।
कई परीक्षा केंद्रों पर मम्मी परीक्षा देती रहीं, वहीं बाहर पति बच्चे संभालते दिखाई दिए। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा लगातार परीक्षा केंद्रों के दौरे कर रहे हैं। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक वाणिज्य विषय की परीक्षा होगी।