फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAPIDX: दुहाई डिपो पहुंची दसवीं रैपिड रेल, जून में उद्घाटन की तैयारी, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

Thu, 18 May 2023 09:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर पीएम मोदी गाजियाबाद में जनसभा कर सकते हैं। चर्चा है कि जून में पीएम मोदी रैपिड रेल को हरी झंडी भी दिखा सकते हैं। पढ़ें ये रिपोर्ट।

 
विज्ञापन
RAPIDX - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपिडेक्स के पहले खंड में छह कोच वाली 13 रेल का संचालन होना है। इसके तहत गुजरात स्थित सावली प्लांट से सड़क मार्ग के जरिए 10वीं रैपिड रेल गाजियाबाद पहुंच गई। रैपिड एक्स के प्राथमिकता खंड पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब पहले खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन में फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।  

 
विज्ञापन

 

RAPIDX - फोटो : अमर उजाला
देश के पहले रैपिड रेल कॉरिडोर का साहिबाबाद से दुहाई तक निर्माण पूरा होने के बाद अब ट्रायल प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है। बीते कई दिन से ठीक उसी तरह से रैपिड रेल का ट्रायल किया जा रहा है, जैसे संचालन के बाद किया जाना है। आम लोगों को इस रैपिड रेल में सफर करने का मौका जून में मिल जाएगा। जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाने गाजियाबाद आ सकते हैं।

RAPIDX - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर जून में भाजपा हर लोकसभा क्षेत्र में जनसभाएं करेगी। ऐसे में प्रबल संभावना है कि पश्चिम क्षेत्र में प्रधानमंत्री की जनसभा गाजियाबाद में हो सकती है और इसी दौरान साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन भी हो सकता है। भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की संभावना बन सकती है, हालांकि अभी इस पर केंद्रीय संगठन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। निर्देश मिलने पर तत्काल तैयारी कर ली जाएगी।

 

RAPIDX - फोटो : अमर उजाला
उधर, दूसरी ओर नगर निकाय चुनाव से पूर्व प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा गाजियाबाद आकर रैपिड रेल कॉरिडोर का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे।

 

rapid rail - फोटो : amr ujala
साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल का संचालन शुरू करने से पहले एनसीआरटीसी की ओर से सेफ्टी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया था। उनके आवेदन पर रेलवे के सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू क दी है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि जल्द ही सेफ्टी सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

 

rapid metro - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के लिए आरामदायक होगा रैपिड का सफर
रैपिड रेल (रैपिड एक्स) में सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए महिलाओं के लिए एक कोच निर्धारित होगा। यह कोच प्रीमियम कोच के बराबर में होगा।

rapid metro - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाली रैपिड रेल में आगे से दूसरा कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। वहीं, मेरठ से दिल्ली की ओर जाने पर पीछे से दूसरा कोच होगा। महिलाओं का कोच रैपिड रेल के प्रीमियम कोच से सटा होगा। महिलाओं का कोच भी 72 सीटों का होगा। अलग कोच के अलावा हर सामान्य कोच में महिलाओं के लिए 10 सीटें आरक्षित होंगी। 
विज्ञापन

rapid metro - फोटो : अमर उजाला
रेल के अंदर सीसीटीवी, स्टेशन की 24 घंटे होगी निगरानी
रैपिड रेल में अकेले या देर रात सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए स्टेशन परिसर और उसके आसपास 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। रैपिड रेल के कोच के अंदर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग पर बनाए जाने वाले फुटपाथ पर एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें