फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की टीमों ने जीते उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ पब्लिक स्कूल में राज्य सब जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन

-बालक और बालिका वर्ग में 38 टीम ले रही हैं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल में 30वीं राज्य सब जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। बास्केटबाल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में उद्घाटन मुकाबला मेरठ और मुरादाबाद की टीम के बीच खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने 56-02 के स्कोर से मैच जीता। महिला वर्ग में उद्घाटन मुकाबला मेरठ और गाजियाबाद की टीम के बीच हुआ। इसमें मेरठ की टीम ने 82-43 के स्कोर से मैच जीता। देर शाम तक दोनों वर्ग में मैच होते रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में कुल 38 टीम से 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आरएसओ जितेंद्र यादव , एमपीएस ग्रुप के निदेशक विक्रमजीत शास्त्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ राजीव अग्रवाल ने कहा कि मेरठ पब्लिक स्कूल एवं जिला बास्केटबाल संघ द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य अत्यंत सराहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी सहयोगियों की प्रशंसा की। इस मौके पर जिला बास्केटबाल संघ के सचिव मिर्जा शहबाज बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें