फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कक्षा में बेकाबू हुआ शिक्षक, 10वीं के छात्र पर दनादन बरसाए घूंसे-थप्पड़, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Fri, 28 Aug 2026 05:25 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ स्थित हस्तिनापुर कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र को शिक्षक ने पूरी क्लास के सामने बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने प्रधानाचार्य से शिकायत की, वहीं थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिक्षक अनुज कुमार त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
छात्र को पीटता शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के 13 वर्षीय छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। छात्र के परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य से शिकायत करने के साथ ही शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



 

मकदूमपुर कॉलोनी निवासी छात्र पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज के एक शिक्षक कक्षा में पहुंचे और किसी बात को लेकर छात्र की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को थप्पड़, लात-घूंसों से पीटा। छात्र के चीखने-चिल्लाने के बावजूद लगतार उस पर थप्पड़ और घूंसे मारे गए। घटना के बाद छात्र के शरीर में गुम चोटें आईं और वह मानसिक रूप से परेशान है।
 

छात्र की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया, जो कि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में शिक्षक छात्र के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। पिता का आरोप है कि शिक्षक पहले से ही उनके बेटे को बिना वजह डांटते-फटकारते थे। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिक्षक ने छात्र को स्कूल से नाम काटने की धमकी दी है।
 
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अमित कुमार से शिकायत
घटना की जानकारी मिलने पर छात्र के परिजन कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य अमित कुमार से शिकायत की। इसके बाद पिता ने थाना हस्तिनापुर में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिक्षक अनुज कुमार त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ये बोले प्रधानाचार्य 
प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि छात्र के परिजनों ने शिक्षक द्वारा पिटाई की शिकायत की है। मामले की जानकारी की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें