फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगानगर एन्क्लेव में शिक्षक ने फंदा लगाकर जान दी, पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम

Wed, 03 Dec 2025 11:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आशीष अपनी पत्नी और चार साल के बेटे के साथ गंगानगर एन्क्लेव में रहते थे। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण आशीष तनाव में थे। इसी कारण उन्होंने जान दे दी। 
विज्ञापन
फंदा लगाकर जान दी। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावनपुर थानाक्षेत्र के गंगानगर एन्क्लेव में शिक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शिक्षक का पत्नी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक बागपत के ग्वालखेड़ी गांव निवासी आशीष (31) मेरठ में गंगा एन्क्लेव में किराये पर रहते थे। दो माह पूर्व ही आशीष अपनी पत्नी शिवानी और चार साल के बेटे आकाश को लेकर यहां शिफ्ट हुए थे। वह बच्चों को कोचिंग देते थे। बताया जा रहा है कि उनका पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। 
 

बुधवार को भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चले गए थे। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो शिवानी ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। 
 
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस पीआरवी मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर कमरे में दाखिल हुई। अंदर आशीष का शव फंदे से लटका था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की। इस संबंध सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें