फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महज 31 सेकेंड में ढाई लीटर पानी पी जाता है तरुण त्यागी, करता है ये दावा, देखें वायरल वीडियो

Sun, 28 Sep 2025 01:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खरखौदा निवासी तरुण त्यागी की पेस्टिसाइड की दुकान है और उसकी पानी पीने की स्पीड कुछ ज्यादा ही तेज है। तरुण त्यागी का उसके चचेरे भाई विक्की त्यागी के साथ बनाया वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
तरुण त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिदिन कई नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और टूट रहे हैं। वहीं मेरठ जिले के कस्बा खरखौदा निवासी तरुण त्यागी (40) वर्षीय भी एक रिकॉर्ड कायम करने का दावा कर रहा है। तरुण बीएससी एग्रीकल्चर से करने के बाद कस्बे में ही पेस्टिसाइड की दुकान चलाता है। 
विज्ञापन

 

तरुण का दावा है कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है और एक दिन में करीब 28 लीटर पानी पी सकता है। उसका दावा है कि वह ढाई लीटर पानी बिना रुके हुए 32 सेकेंड में पी सकता है। उसका कहना है कि ढाई लीटर पानी पीने का रिकॉर्ड मलेशिया निवासी सलीम के नाम 34.17 सेकंड का है। तरुण का कहना है कि वह एक लीटर पानी 11 सेकेंड में पी सकता है, जबकि एक लीटर पानी 13 सेकेंड में पीने का रिकॉर्ड भारत के ही गणेश परजी कुटे के नाम है। तरुण त्यागी का यह भी दावा है कि वह आधा लीटर पानी मात्र 6 सेकेंड में पी सकता है। जबकि भारत के ही आर विगीश ने 7.5 सेकेंड में इतना पानी पिया है। 
 

स्टॉपवॉच लगाकर बनाया पिया पानी
तरुण त्यागी ने स्टॉपवॉच लगाकर तीनों रिकॉर्ड्स की लाइव वीडियो बनाई, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तरुण ने एक लीटर पानी 10.30 सेकेंड और ढाई लीटर पानी 31.12 सेकेंड में पीकर दिखाया। तरुण पानी पीता है और उसका चचेरा भाई विक्की त्यागी वीडियो बनाता है। 
 
विज्ञापन

दस साल से कर रहा प्रैक्टिस
तरुण का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से वह इस क्रिया को कर रहा है। वह अपनी दिनचर्या की शुरुआत ही ढाई लीटर पानी पीने से ही करते हैं। उसका चैलेंज है कि वह इस प्रतियोगिता को किसी भी व्यक्ति को हरा सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें