फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की इज्जत की खातिर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, मोदी-योगी राज में सुरक्षित नहीं बेटियां!

Fri, 17 Aug 2018 06:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल छात्रा को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश या प्रदेश में बेटियां कितनी सुरक्षित है, इस बात का अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। मनचलों की हरकत से तंग आकर कक्षा दस की एक छात्रा ने पिता की इज्जत की खातिर खुद को आग लगा ली। गांव के ही युवक काफी दिनों से छात्रा को परेशान कर रहे थे। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश में मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सवर्ण समाज की एक युवती अपने ही गांव में ट्यूशन पढ़ने जाती थी, जिस दौरान सैनी समाज के कई लड़के उसे काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। गुरुवार को उन्होंने युवती को घेर लिया और धमकी देते हुए कहा कि तेरी अश्लील वीडियो नेट पर अपलोड कर देंगे। यही नहीं बल्कि युवती को धमकाते हुए फोन दे दिया और कहा कि रात में हमसे बात करना नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद युवती ने घर पहुंचकर फोन अपने पिता को दे दिया और मनचलों की हरकतों के बारे में भी बता दिया। इतना सुन युवती के पिता भड़क गए। आगे जानिए फिर क्या हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि रात में करीब एक बजे फोन आया तो मैंने फोन उठाकर युवक को समझाने की कोशिश की। नहीं मानने पर सुबह आरोपी युवक के पिता से भी शिकायत की। आरोपी के पिता ने कहा कि आगे से ऐसी गलती नहीं करेगा मेरा बेटा। उसे माफ कर दो। लेकिन पिता के जाते ही आरोपी युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान युवती के साथ जमकर मारपीट की और बेटी को बचाने के लिए बीच में आए परिजनों के साथ हाथापाई की गई।
 
फिर युवती को धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित युवती ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। और उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। युवती का चेहरा बूरी तरह झुलस गया है और वह करीब 70 फीसदी जल गई हैं।

इस घटना से परिजनों में पूरी तरह दहशत फैल गई है। युवती के पिता का कहना है कि मोदी और योगी राज में बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर आरोपियों को सजा नहीं मिली तो वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें