फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ टी-20 लीग : कल लगेगा चुने गए खिलाड़ियों का कैंप

Tue, 03 Mar 2026 09:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
टीमों के मालिक और कोच की मौजूदगी में 7 को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मेरठ टी-20 लीग को लेकर ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों का कैंप 5 मार्च को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में लगेगा। इसके बाद 7 मार्च को खिलाड़ियों की नीलामी होगी।
मेरठ टी-20 लीग के सचिव सुरेन्द्र चौहान ने बताया की पूर्व मे आयोजित दो दिवसीय ट्रायल में युवा क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इसमें कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों के लिए 5 मार्च को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर दोपहर 12 बजे से कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में लीग में प्रतिभाग कर रही आठों टीमों के मालिक और कोच आकर खिलाड़ियों की प्रतिभा का आंकलन करेंगें। 7 मार्च को गढ़ रोड स्थित होटल हॉरमनी में चयनित खिलाड़ियों का ऑक्शन किया जाएगा जिसमें आठों टीमों के मालिक अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों को चुनेंगे।
विज्ञापन

लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि टी-20 लीग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर उभर रही युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया की सभी टीमों की जर्सी और लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया जा चुका है। लीग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं और मैचों के सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह लीग मेरठ को क्रिकेट के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें