फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ टी-20 लीग : अश्विन की शानदार गेंदबाजी से शुभम स्मैशर्स जीता

विज्ञापन
मेरठ टी 20 लीग में मैच में बल्लेबाजी करते शुभम स्मैशर के बल्लेबाज
विज्ञापन
आईआईएमटी और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मेरठ टी-20 लीग में सोमवार को शुभम स्मैशर्स और साकेत रॉयल चैंप्स के बीच दिन का पहला मुकाबला खेला गया। शुभम स्मैशर्स की टीम ने मैच जीतकर लीग में लगातार दूसरी जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

साकेत रॉयल चैंप्स के कप्तान समीर चौधरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। शुभम स्मैशर्स के कप्तान प्रियम गर्ग ने काव्य तेवतिया के साथ पारी की शुरुआत की। प्रियम ने यश पंवार के दूसरे ओवर में लगातार चार चौके मार दिए। वही, आखिरी गेंद पर मिले बाई के चौके के साथ कुल 20 रन इस ओवर में आए। पांचवां ओवर फेंक रहे कार्तिकेय के ओवर में प्रियम और काव्य ने एक-एक छक्का मार दिया। कार्तिक की एक ललचाती गेंद पर प्रियम ने आगे बढ़कर शॉट मारा लेकिन बाउंड्री पर कार्तिकेय ने उल्टा भागते हुए एक अविश्वसनीय कैच पकड़ कर प्रियम की पारी का अंत कर दिया। प्रियम गर्ग ने 23 गेंद पर 62 रन बनाए।
काव्य तेवतिया और बादल सिंह बालियान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाते रहे। काव्य तेवतिया 41 गेंद पर 59 रन बनाए। बादल सिंह बालियान ने नाबाद 57 रन बनाए। इस तरह शुभम स्मैशर्स ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर बनाया। साकेत रॉयल चैंप्स के समीर चौधरी, कार्तिक, कार्तिकेय और यश पंवार ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साकेत रॉयल चैंप्स टीम के सलामी बल्लेबाज तुषार तेवतिया और हरदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों मैदान के बाहर पहुंचना शुरू कर दिया। शानदार लय में दिख रहे हरदीप सिंह, जिन्होंने मात्र 12 गेंद पर 31 रन बना दिए थे, उन्हें तन्मय चौधरी ने काव्य तेवतिया के हाथों कैच आउट करवा कर साकेत रॉयल चैंप्स को बड़ा झटका दिया।
विज्ञापन

इसके बाद तुषार तेवतिया भी खुद पर काबू नहीं रख पाए और 23 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। 88 रन पर चार विकेट खोकर साकेत रॉयल चैंप्स पर हार के बदल मंडराने लगे। समीर चौधरी 26 गेंद पर 45 रन बनाकर अश्विन मावी का शिकार बने। तेज गेंदबाज अश्विन मावी ने मानी जिंदल और यश पंवार को क्लीन बोल्ड कर दिया और हैट्रिक कर दहलीज पर पहुंच गए मगर कार्तिक ने हैट्रिक बाल को अपने शरीर पर झेल कर उन्हें निराश कर दिया।
हालांकि इसी ओवर में अश्विन मावी की तेज गेंद पर कार्तिक स्लिप पर कैच दे बैठे। यहां सक्षम रॉय ने उनका कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। साकेत की टीम 141 पर आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच बने अश्विन ने मात्र 12 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। वहीं, तन्मय ने तीन और सक्षम रॉय ने एक विकेट लिया। मैच का लाइव प्रसारण यूनिवर्सिटी के यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है। इसका लिंक https://www.youtube.com/IIMTUNIVERSITYMEERUT है। लीग में दिन का दूसरा मैच क्रिक गिरी चैंप्स और व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के बीच खेला गया।
इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच बने अश्विन मावी को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने पुरस्कृत किया। फाइटर ऑफ द मैच हरदीप सिंह, अश्विन मावी को उदित गौड़ ने, स्ट्राइकर ऑफ द मैच प्रियम गर्ग को एपी सिंह ने सम्मानित किया। बेस्ट फील्डर कार्तिकेय को सर्वेश भटनागर और मैक्सिमम सिक्सर बादल सिंह बालियान को लीग सचिव सुरेंद्र चौहान ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें