फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी राशन लेने गए युवक पर लाठी डंडों व बेल्ट से हमला

Tue, 17 Mar 2026 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने गए अशरफ पर कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद लाठी डंडों व बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में अशरफ चोट लगने से घायल हो गया। पीड़ित ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आहद, अब्दुल्ला, इकराम व आरिफ के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


समर गार्डन निवासी अशरफ ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार दोपहर को वह घर के पास में ही सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने के लिए गया था। दुकान पर पहले से ही आरोपी मौजूद थे। आरोपियों ने अशरफ के साथ बिना किसी बात के गाली गलौज शुरू कर दी। उसने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया।

आरोप है कि आरोपियों ने लाठी डंडों व बेल्ट से पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे सड़क पर दौड़ा कर पीटा। वह जान बचाने के लिए घर की तरफ दौड़ा। आरोपियों के हमले में सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। उसने परिजनों को घर जाकर मामले की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस अधीक्षक सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें