सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि गुरुवार को जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें 43 वर्षीय महिला निवासी फूलबाग कॉलोनी हैं। इन्हें पांच दिन से कफ की शिकायत है। 55 वर्षीय महिला तक्षशिला कॉलोनी की हैं, वह 12 जनवरी को दिल्ली गई थी, वहां से 14 जनवरी को लौटीं, तब से उन्हें बुखार और क फ की शिकायत है। एक अन्य 55 वर्षीय महिला को तीन दिन से बुखार है। वह हाइड्रिल कॉलोनी में रहती हैं, जबकि 36 वर्षीय महिला चैतन्य पुरम की रहने वाली हैं। वहीं, 64 साल की महिला मोहम्मदपुर धूमी की हैं, वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इनकेअलावा 48 साल की एक महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जो कि बागपत की रहने वाली है। वह मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इन सभी के परिजनों को टेमू फ्लू की दवाइयां दी गई हैं।
बरतें सावधानी
एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रचना टंडन ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक-दूसरे से फैलता है। लिहाजा सावधानी की जरूरत है। बीमार व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें। छींकने वालों और खांसते समय चेहरे को ढक लें। साथ ही दूसरे व्यक्ति को भी चाहिए कि वह चेहरे और मुंह को रुमाल से ढककर रखें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/