फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में विवाहिता की संदिग्ध माैत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Mon, 20 Jan 2025 02:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के मोहल्ला छावनी नंगला रोड पर दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना के मोहल्ला छावनी नंगला रोड पर दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। दो वर्ष पहले नर्गिस(23) पुत्री इरशाद निवासी निराना थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर की शादी सरधना में हुई थी। सुबह के समय मायके वालों की घटना की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को फांसी पर लटका पाया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया। बताया गया कि दो माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

परिजनों ने बताया कि विवाहिता ने मायके में ही बच्चे को जन्म दिया था। ससुराल वालों से विवाद के चलते गर्भवती होने के बाद पांच महीने तक वह मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही ससुराल वापस गई थी। सोमवार को उसकी माैत की खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें