फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 800 व्यापारियों पर कर चोरी का शक, सरकार को राजस्व की बड़ी हानि आज से चलेगा अभियान

Tue, 16 May 2023 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कई व्यापारी कर चोरी कर रहे हैं। इससे राजस्व की हानि हो रही है। जांच में इन व्यापारियों के यहां बड़े स्तर पर कर चोरी सामने आई है।केंद्र सरकार के आदेश के बाद देश में जीएसटी चोरी के मामले में आज से छापा मारा जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के आदेश के बाद देश में जीएसटी चोरी के मामले में मंगलवार से छापा मारा जाएगा। 16 मई से 15 जुलाई तक अभियान चलेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ में सर्वाधिक 800 व्यापारी चिह्नित किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में इन व्यापारियों के यहां बड़े स्तर पर कर चोरी सामने आई है।

विज्ञापन


अब टीम बोगस फर्म के संचालन, इनपुट टैक्स क्रेडिट लाभ सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों को जुटाकर उनका सत्यापन कराएगी। इसके आधार पर अतिरिक्त कर जमा कराया जाएगा। वहीं, यह अभियान शुरू होने से पहले ही व्यापार संघों ने विरोध शुरू कर दिया है। इस मामले में व्यापारी जीएसटी कमिश्नर एमपी सिंह से भी मिले।

दरअसल, जीएसटी चोरी के मामले में सेंट्रल और स्टेट जीएसटी की टीम संयुक्त रूप से अभियान चलाएगी। एक अनुमान के मुताबिक बोगस फर्म बनाकर शहर में 800 से अधिक उद्यमी और व्यापारी रोजाना लाखों रुपये की टैक्स चोरी कर रहे हैं। इनपुट टैक्स क्रेडिट का भी लाभ लिया जा रहा है। सरकार को बड़ी राजस्व की हानि हो रही है। केंद्र सरकार के आदेश पर जीएसटी विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: आंटी मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे..., पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो बेड पर लहूलुहान मृत पड़े थे दंपती

विज्ञापन

मेरठ जीएसटी कमिश्नर एमपी सिंह के नेतृत्व में 15 सेक्टरों के लिए प्लान बनाया गया है। मेरठ महानगर और जिले के 12 खंडों में कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके साथ ही पांच टीम मवाना, सरधना और बागपत क्षेत्र में कार्रवाई करेगी। किस टीम को कहां जाना है, इसकी जानकारी मंगलवार सुबह संबंधित अधिकारियों को स्वयं कमिश्नर ग्रेड एक द्वारा दी जाएगी।

व्यापारी बोले, अभियान के नाम पर नहीं होने देंगे उत्पीड़न
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे अभियान के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अगर टीम ने मनमानी की तो व्यापारी एकजुट होकर विरोध करेंगे। लोकेश अग्रवाल सहित अन्य व्यापारियों ने जीएसटी कमिश्नर एमपी सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान राजकुमार त्यागी, इसरार सैफी, शोभित आदि रहे। उधर, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने भी कहा कि अभियान के नाम पर शोषण नहीं होना चाहिए। अगर जांच आवश्यक है तो व्यापारी को विश्वास में लेकर कार्रवाई की जाए। लघु उद्योग भारती के संभाग महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनका प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जीएसटी कमिश्नर से मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें