मेरठ के कंकरखेड़ा में छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि क्षेत्र के गांव जंगेठी में युवती ने माैत को गले लगा लिया। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला है। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस के अनुसार अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
जानकारी के अनुसार जंगेठी गांव में छेड़छाड़ से परेशान होकर दसवीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। आरोपी युवक लगभग एक साल से छात्र को ब्लैकमेल और परेशान कर रहा था। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।
सूचना मिलने के बाद महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला और सीओ दौराला मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं पीड़ित परिवार को उचित न्याय का आश्वासन दिया। दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जल गिरफ्तार किया जाएगा।