परीक्षा के नोट्स देने के बहाने कमरे पर बुलाने का आरोप
छात्रा का आरोप है कि मई 2026 में पढ़ाई को लेकर दरोगा से उसकी बातचीत बढ़ गई। दिसंबर में होने वाली यूपीपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान 10 जून को ललित मोहन ने उसे परीक्षा से संबंधित नोट्स देने की बात कही। छात्रा दिल्ली में अपनी बहन के घर से मेरठ पहुंची। आरोप है कि दरोगा उसे नोट्स देने के बहाने भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित भोपाल विहार में अपने कमरे पर ले गया।शादी का भरोसा देकर यौन शोषण का आरोप
छात्रा के अनुसार, कमरे पर दरोगा ने खुद को उसकी ही बिरादरी का बताते हुए शादी का भरोसा दिया और इसी आधार पर उसका यौन शोषण किया। इसके बाद 18 जून को छात्रा ने आरआरबी परीक्षा के केंद्र की जानकारी को लेकर दरोगा से फोन पर बात की। 19 जून को परीक्षा देने के बाद आरोप है कि दरोगा ने उसे मेडिकल क्षेत्र में बुलाया और अपने साथी के कमरे पर ले गया। छात्रा का आरोप है कि वहां भी शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया।
शादी से इंकार के बाद खाते में भेजे रुपये
छात्रा का आरोप है कि बाद में दरोगा ललित मोहन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। उसने छात्रा के खाते में 10 हजार रुपये भी भेजे। इसके बाद छात्रा ने एसएसपी से शिकायत कर शादी का वादा कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया।
एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
छात्रा की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर भावनपुर थाने में दरोगा ललित मोहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में छात्रा के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।