Meerut Viral Stunt Video: मेरठ में सोशल मीडिया पर स्टंट और रौब गालिब करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे एक वाहन पर पुलिस का स्टीकर लगा है। मामले की जांच की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में सोशल मीडिया पर स्टंट और रौब गालिब करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक वाहनों के साथ स्टंट करते और प्रभाव दिखाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की सबसे खास बात यह है कि एक वाहन पर पुलिस का स्टीकर भी लगा दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
विज्ञापन
वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकती हैं। वीडियो किस स्थान का है और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान क्या है, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
वायरल वीडियो में एक वाहन पर लगा पुलिस का स्टीकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग यह जानने की मांग कर रहे हैं कि स्टीकर अधिकृत है या उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन और संबंधित व्यक्तियों की पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।