स्टेडियम में मौजूद दर्शक
- फोटो : Amar Ujala
इस भव्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिये उत्साहित छात्र-छात्राओं का सैलाब सुबह से ही कैलाश प्रकाश स्टेडियम में उमड़ना शुरू हो गया था। एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम के नारे लगाते हुए छात्रों ने पूरे कैलाश का स्टेडियम को इस नारे के साथ गूंजा दिया। दोपहर लगभग दो बजे मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगश मोहनजी गुप्ता व प्रबंध निदेशक डॉ0 मयंक अग्रवाल ने सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता करूणेश नंदन गर्ग, कमल दत्त शर्मा, विकास अग्रवाल का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
शंखनाद होते ही विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम की आकृति बनानी शुरू की तो स्टेडियम जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। एलईडी पर प्रभु श्रीराम की आकृति बनते देख दर्शक श्रद्धाभाव से भर गये। इस अनूठे नजारे को देख सब अपने आपको गौरवशाली महसूस कर रहे थे। आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगश मोहनजी गुप्ता, प्रबंध निदेशक डॉ0 मयंक अग्रवाल, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता करूणेश नंदन गर्ग, कमल दत्त शर्मा, विकास अग्रवाल ने ध्वज पताका और तिरंगा हाथों में लेकर छात्रों द्वारा बनायी प्रभु श्रीराम की आकृति की परिक्रमा की। छात्रों के द्वारा भरत मिलाप और राज्याभिषेक की सजीव प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहनजी गुप्ता ने इस दिन को गौरवांन्वित करने वाला बताते हुए कहा, श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। अयोध्या में 500 सालों के इंतजार के बाद श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है जिसमें रामलला के शुभ आगमन के अवसर पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि देश भर में भगवान श्री राम के स्वागत में इस तरह के तरह-तरह के कार्यक्रम किया जा रहे हैं। मगर छात्रों के साथ इस तरह का कार्यक्रम अपनी एक अनूठी पहल है और आईआईएमटी समूह इसके लिए बधाई का पात्र है।
आईआईमएटी समूह के प्रबंध निदेशक डॉ0 मयंक अग्रवाल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण योगदान है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के यज्ञ में यह हमारा हद्य से किया गया प्रयास है। प्रभु श्रीराम की इतनी बड़ी मानव श्रृंखला पहली बार बनायी गयी है जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जायेगा।
कॉलिज के निदेशक डॉ0 निर्देश वशिष्ठ ने बताया कि विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से विश्व पटल पर मेरठ का नाम अंकित हो गया है। मंच का संचालन प्रख्यात कवि सौरभ सुमन और डॉ0 अनुराधा त्यागी ने किया। आयोजन का सफल बनाने में डॉ0 रोबिन्स रस्तौगी, रूबी सिंह, डॉ0 गौरव शर्मा, अर्जुन किशन, डा0 रितु भारद्वाज, डॉ0 अमित शर्मा सहित सभी शिक्षकगणों व मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का सहयोग रहा।