फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्र, बैंक कर्मचारी और आईटी प्रोफेशनल कोरोना संक्रमित मिले, लगवा रखी थीं वैक्सीन की दो डोज

Sun, 15 Jun 2025 11:56 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेडिकल कालेज में पांच सैंपल की जांच की गई, जिनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटव आई। जिस तरह से आंकड़े सामने आ रहे हैं, उससे साफ है यदि जांचें बढ़ीं तो मरीज भी बढ़ेंगे। 
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण - फोटो : Adobe Stock Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में शनिवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए। इन मरीजों 12वीं कक्षा का छात्र, एक बैंक कर्मचारी और एक आईटी प्रोफेशनल शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में नौ सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। इनमें से पांच की जांच पूरी हुई। इनमें से तीन सैंपल संक्रमित मिले। वर्तमान में मेरठ शहर में आठ लोग आइसोलेशन में हैं। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने लोगों से मास्क पहनने, सैनेटाइजर का उपयोग करने और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील की है।
विज्ञापन

 

दिल्ली रोड की एक कॉलोनी में रहने वाला 17 वर्षीय छात्र संक्रमित मिला है। छात्र को सिरदर्द, बुखार और खांसी की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसे घर में क्वारंटीन कर दिया है। छात्र के परिवार के दो सदस्य उसके संपर्क में थे। स्वास्थ्य विभाग उनकी भी निगरानी कर रहा है। छात्र को घर पर ही चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।
 

रोहटा रोड क्षेत्र में बैंक कर्मचारी को खांसी, सिरदर्द और गले में खराश की समस्या थी। सीएमओ कार्यालय के अनुसार कर्मचारी ने कोरोना वैक्सीन की दो डोज ले रखी थीं। वह अपने परिवार के चार सदस्यों के संपर्क में थे। कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारी को घर में ही आइसोलेट कर दिया है। उनके संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। रोहटा रोड क्षेत्र में लगातार मामले सामने आने से स्थानीय लोग भी चिंतित हैं।
 
विज्ञापन

वहीं, लिसाड़ी थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल भी संक्रमित मिला। यह युवक सप्ताह में दो से तीन बार ग्रेटर नोएडा जाता था। इस युवक ने वैक्सीन की तीन डोज ले रखी थीं। वह अपने परिवार के 10 लोगों के संपर्क में था। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को घर में आइसोलेट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें