फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ट्यूशन पढ़ने घर आती थी छात्रा, शिक्षिका के पति ने किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो भी बनाया

Thu, 19 Jun 2025 12:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शिक्षिका और उसके पति ने वीडियो दिखाकर छात्रा के घर से लाखों रुपये मंगाकर हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शिक्षिका की तलाश जारी है। वहीं पल्लवपुरम में चाचा ने अपनी पांच साल की भतीजी के साथ गलत काम किया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में छात्रा से ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका प्रियंका के पति अभिषेक नागर ने दुष्कर्म किया। शिक्षिका और उसके पति ने छात्रा की वीडियो भी बनाई और वायरल करने की धमकी देकर उससे नकदी और जेवरात भी मंगाकर हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से शिक्षिका प्रियंका और उसके पति अभिषेक नागर के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। आरोपी अभिषेक नागर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शिक्षिका की तलाश जारी है।
विज्ञापन

 

एएसपी अंतरिक्ष जैन के अनुसार बुधवार को पीड़िता छात्रा की मां ने ब्रह्मपुरी थाने पर केस पंजीकृत कराया। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी शिक्षिका प्रियंका से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि कुछ महीने पहले प्रियंका ने अपने पति अभिषेक नागर के साथ मिलकर छात्रा की बाथरूम में जाने पर फोटो ले ली तथा उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और अभिषेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
 

वीडियो बनाकर छात्रा को डरा धमकाकर उससे घर में रखे कई लाख रुपये और जेवरात भी मंगवा लिए। आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में आरोपी अपना यहां मकान छोड़कर जागृति विहार में रहने लगे थे। पीड़िता ने परिजन को आपबीती सुनाई, तब इस मामले में केस दर्ज कराया गया।
 

पांच साल की बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म
पल्लवपुरम क्षेत्र में बुधवार रात चाचा ने पांच साल की भतीजी से शराब के नशे में दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है। 


 
विज्ञापन

बताया गया कि रात लगभग नौ बजे बच्चे बाहर खेल रहे थे, जबकि उनकी मां बाजार से सामान लेने गई थी। कमरे में पांच वर्षीय बच्ची सो रही थी। तभी आरोपी चाचा शराब के नशे में घर पहुंचा और बच्ची को अकेला सोता देख दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर अन्य बच्चे घर में पहुंचे, तो आरोपी भाग गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें