जानी क्षेत्र के एक कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा ने कॉलेज के अध्यापक पर शारीरिक शोषण, अश्लील व अशोभनीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर जांच बैठा दी है। घटना को लेकर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं और परिजनों में भारी रोष है।
जानी क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा ने तीन पूर्व कॉलेज के ही एक अध्यापक के खिलाफ प्रबंधन समिति से लिखित शिकायत की थी। छात्रा ने अध्यापक पर शारीरिक शोषण, अश्लील व अशोभनीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। बताया कि उसे कालेज में ही एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर रोककर मनमानी की गई। शिकायत पर तत्काल कॉलेज प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। तत्काल प्रभाव से आरोपी अध्यापक अरुण कुमार को निलम्बित कर दिया गया। इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को भी भेज दी गई।
वहीं घटना के बाद से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने आरोपी अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। कॉलेज प्रंबधक ने बताया कि जांच के लिए कमेटी बना दी है। वहीं छात्रा की ओर से पुलिस में अभी शिकायत नहीं की गई है।