फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कोचिंग जा रहे छात्र की गर्दन प्रतिबंधित मांझे से कटी, लहूलुहान होकर चलती स्कूटी से गिरा, लगे 32 टांके

Mon, 15 Jun 2026 10:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अग्रसेन विहार कॉलोनी निवासी श्रेष्ठ स्कूटी से कोचिंग के लिए जा रहा था। शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक स्थित शिव दुर्गा मंदिर के पास प्रतिबंधित मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। श्रेष्ठ का ऑपरेशन किया गया है, वह निजी अस्पताल में भर्ती है।  
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती श्रेष्ठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने कोचिंग जा रहे स्कूटी सवार 11वीं के छात्र श्रेष्ठ की गर्दन कट गई। मांझे में उलझकर छात्र चलती स्कूटी से गिर गया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्र का निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया, जहां छात्र को 32 टांके लगाए गए। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन



 

अग्रसेन विहार कॉलोनी निवासी राजीव रंजन अपनी पत्नी डिंपल सिंह, पुत्र श्रेष्ठ (15) और बेटी के साथ रहते हैं। दवा कारोबारी राजीव रंजन हेल्थ केयर कंपनी का संचालन करते हैं। उनका बेटा श्रेष्ठ 11वीं कक्षा का छात्र है। सोमवार सुबह वह स्कूटी से कोचिंग के लिए जा रहा था। छात्र शास्त्रीनगर के ई-ब्लॉक स्थित शिव दुर्गा मंदिर के पास नाले के पुल से गुजर रहा था, तभी अचानक हवा में लटका प्रतिबंधित मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि उसकी गर्दन गहराई तक कट गई। हादसे के बाद छात्र अनियंत्रित होकर स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा। वह लहूलुहान हो गया।
 

हादसा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तत्काल घायल छात्र की मदद की और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे और बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। पिता के मुताबिक ऑपरेशन में में श्रेष्ठ को 32 टांके लगे हैं।
 

डॉक्टरों के अनुसार, प्रतिबंधित मांझे से लगी चोट बेहद गंभीर थी। गर्दन की महत्वपूर्ण नली कटने से बाल-बाल बच गई। समय रहते अस्पताल पहुंचने के कारण छात्र की जान बच सकी, लेकिन उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। परिजनों ने प्रशासन से प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद बाजारों में खुलेआम प्रतिबंधित मांझा बिक रहा है, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि जल्द प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: पशुपालक ने चारे में गलती से मिला दिया यूरिया, आठ पशुओं की मौत, चार की हालत गंभीर; 10 लाख का नुकसान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें