फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्रा हत्याकांड के बाद गांव सील, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक; कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भी रोका गया

Fri, 10 Jul 2026 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रोहटा क्षेत्र स्थित गांव में छात्रा हत्याकांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गांव में बाहरी लोगों और राजनीतिक दलों के प्रवेश पर रोक है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी गांव की सीमा पर रोक दिया गया।

विज्ञापन
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा क्षेत्र स्थित गांव में छात्रा हत्याकांड के बाद हालात को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। गांव में आने-जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बाहरी लोगों, राजनीतिक संगठनों और मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन




कलक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन और उसके बाद हुए बवाल के बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में मृतका के परिजनों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: Meerut: चंद्रशेखर आजाद को टोल पर रोका, बोले-पुलिस की कार्रवाई गलत, दोषियों को जवाब देना होगा

विज्ञापन

गांव के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी गांव में नहीं जाने दिया गया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर हत्याकांड की जानकारी लेने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी गांव की सीमा पर रोक दिया गया। प्रतिनिधिमंडल को रासना आश्रम चौराहे पर पुलिस ने आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

प्रतिनिधिमंडल में जिला मेरठ के कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ, अरुण त्यागी, अलीगढ़ के कोऑर्डिनेटर बनवारीपुर, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गुर्जर, सेवादल प्रदेश सचिव शाहरुख प्रधान, कारी इरफान सोलना और राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें