सीओ एसटीएफ ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में एसआई अरुण कुमार, सुनील कुमार और हेड कांस्टेबल रकम सिंह ने दिल्ली बस स्टैंड पर छापा मारकर सात आरोपियों को दबोच लिया। कानपुर के राजीव नगर निवासी गिरोह के एजेंट सगे भाई जितेंद्र कुमार और भूपेंद्र कुमार स्विफ्ट कार नंबर एचआर 10-5878 में सवार होकर गिरोह के स्थानीय सदस्यों से खाली चेक, धनराशि और अन्य सामान लेने के लिए आए थे। पकड़े गए आरोपियों में अनुज वाजिदपुर, शहवान उर्फ सावन बड़ौत, दिनेश ढिकौली एजेंट हैं, जबकि बालैनी के अजय एवं सचिन सॉल्वर (प्रश्नपत्र हल करने वाला) हैं। इनके पास से सनद, मार्कशीट, एटीएम कार्ड, खाली चेक, ओएमआरसीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल और आठ सौ रुपये बरामद किए गए हैं। टीम ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इनसेट
एसटीएफ को अब इनकी तलाश
एसटीएफ ने बताया कि इस गिरोह में फतेहपुर का शिक्षामित्र बाल कृष्ण मिश्रा मुख्य है। इसके अलावा मेरठ के कंकर खेड़ा का अंकित पूनिया, सोनीपत के गोहाना के गांव वजीरपुर निवासी कुलदीप उर्फ छोटू पुत्र धनेराम, वाजिदपुर निवासी विजय तोमर उर्फ नीटू शामिल हैं। पुलिस को इनकी तलाश है।
दो सदस्य कर रहे हैं नौकरी
पकड़े गए इस गिरोह में बालैनी का अजय मेट्रो दिल्ली में कंट्रोलर, जबकि अनुज दिल्ली मेें निर्माण विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत बताए गए हैं। एसटीएफ इसकी छानबीन में जुटी है।
यह हुआ बरामद
17 खाली चेक
आठ प्रवेश पत्र, वीडीओ परीक्षा
छह हाईस्कूल की मार्कशीट
छह इंटरमीडिएट की मार्कशीट
तीन हाईस्कूल की सनद
शहरी विकास मंत्रालय का पहचान पत्र
सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी
आठ मोबाइल फोन
आठ सौ रुपये की नगद
एक पेन कार्ड
तीन आधार कार्ड
दो ड्राइविंग लाइसेंस
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/