फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: मकान में शॉट सर्किट से लगी भीषण आग, जिंदा जलकर मजदूर की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Thu, 27 Dec 2018 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आग के बाद कमरे की स्थिति व मौके पर मौजूद पुलिस
विज्ञापन

यूपी के बागपत में गुरुवार सुबह शॉट सर्किट होने की वजह से एक मजदूर के मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं उसका बेटा बुरी तरह आग में झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


कस्बा दोघट में आज सुबह मकान में शॉट सर्किट से लगी आग ने एक जिंदगी छीन ली। इस दर्दनाक हादसे में मकान मालिक मजदूर चंदपाल पुत्र मांगेराम की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका बेटा गंभीर रुप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मृतक के शव को बाहर निकाला और घायल लड़के को सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोघट निवासी चंद्रपाल पुत्र मांगेराम के मकान में गुरुवार सुबह पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एक कमरे में चंद्रपाल व उसका बेटा कपिल सो रहे थे। इसी दौरान दोनों आग की चपेट में आ गए। मकान में आग की सूचना पर मोहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

एसपी सिटी समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। मजदूर के घायल बेटे कपिल की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। दरवाजे की तरफ आग अधिक होने से पिता-पुत्र कमरे से बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें