फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एसटीएफ ने सेना में भर्ती के नाम पर ठगी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक गिरफ्तार, बाकी फरार

Sun, 05 Jan 2025 11:35 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ये गिरोह बेराेजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी करता था। पुलिस इस गिरोह के फरार लोगों की पहचान कर चुकी है। अब उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी राहुल कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने भारतीय सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सदर बाजार थाना क्षेत्र के छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

 

बरामद किया गया फर्जी एडमिट कार्ड। - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गिरोह अभ्यार्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी तरीके से सेना में भर्ती कराने का दावा कर रहा है। सर्विलांस व आर्मी इंटेलिजेंस मेरठ से जानकारी मिली थी कि राहुल कुमार आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी करता है। यह गांव हेवा, थाना छपरौली जिला बागपत का निवासी है। शुक्रवार देर शाम को वह कुछ युवकों को आर्मी अस्पताल मेरठ में वैगनआर कार से लेकर आया है। जिस पर एसटीएफ की टीम ने आर्मी अस्पताल से पहले तेल डिपो के पास खड़े राहुल को हिरासत में ले लिया। 

राहुल ने पूछताछ करने पर बताया कि वह युवकों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर बहला-फुसलाकर उनसे पैसे लेता है। इस काम में उसका साथी राजू पटेल निवासी बिहार, सुमित पुत्र सोहनलाल निवासी हेवा तथा सोमवीर पुत्र मदनलाल निवासी बिडवाली थाना सदर जनपद रोहतक हरियाणा भी शामिल है। 
राजू पटेल से उसकी मुलाकात होशियार सिंह निवासी मथुरा ने गाजियाबाद में कराई थी। 
 
विज्ञापन

ये हुआ बरामद
राहुल के पास से भारतीय सेना के पांच फर्जी प्रवेश पत्र, अग्निवीर अभ्यार्थियों की फर्जी चयनित लिस्ट, दो मोबाइल फोन और एक बैगनार कार बरामद हुई है। गिरोह के तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार की ओर से सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें