संचालन के लिए तैयार दिल्ली सेक्शन
छह मार्च 2024 को मोदीनगर नार्थ तक का खंड संचालित किया गया। इसे 18 अगस्त 2024 को आठ किलोमीटर और बढ़ाते हुए मेरठ साउथ तक विस्तार दिया गया। मौजूद समय में दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के दिल्ली सेक्शन का 13 किलोमीटर का अतिरिक्त हिस्सा संचालन के लिए तैयार है। इस विस्तार के साथ नमो भारत कॉरिडोर का परिचालित खंड अब 42 किलोमीटर से बढ़कर कुल 11 स्टेशन के साथ 55 किलोमीटर का हो जाएगा।
न्यू अशोकनगर से किराया
| स्टेशन |
स्टैंडर्ड |
प्रीमियम |
| आनंद विहार |
30 |
45 |
| साहिबाबाद |
50 |
75 |
| गाजियाबाद |
60 |
90 |
| गुलधर |
70 |
105 |
| दुहाई |
80 |
120 |
| .दुहाई डिपो |
90 |
135 |
| मुरादनगर |
100 |
150 |
| मोदीनगर साउथ |
120 |
180 |
| मोदीनगर नोर्थ |
130 |
195 |
| मेरठ साउथ |
150 |
225 |
( किराया रुपये में है )
|
|
|
यातायात व्यवस्था से जनता को न हो परेशानी : मुख्य सचिव
प्रधानमंत्री के पांच जनवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के अलावा ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि रोड मैप ऐसा होना चाहिए कि आम जनता को यातायात संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी गाजियाबाद इंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सफाई व्यवस्था, सुंदरीकरण, लाइटिंग सभी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक ली, जिसमें सभी अधिकारियों को कार्य आवंटित किए गए और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।