फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बोले- वारदातों का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

Wed, 23 Nov 2022 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर बुधवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व आईजी प्रवीण कुमार से मिले। उन्होंने घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर रोष जताया और आंदोलन की चेतावनी दे डाली। 
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों का एक 12 सदस्य प्रतिनिधिमंडल एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व आईजी प्रवीण कुमार से मुलाकात की। कहां कि पिछले दिनों जनपद में हो रही अपराधिक घटनाओं पर रोष प्रकट किया।

विज्ञापन


आशु शर्मा ने कहा की पिछले 20 दिनों में लगातार व्यापारियों को निशाना बना कर अपराधी पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से व्यापारी समाज में भय का माहौल है पुलिस के द्वारा घटनाओं का खुलासा नहीं किया जा रहा तथा न ही घटनाओं पर रोक लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut News: भरोसा जीत लाखों की चपत लगाता है 'वीरू', दिल्ली के बिल्डर को भी बना चुका है शिकार
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद है गंगानगर में अमन विहार में सपा कार्यकर्ता के घर डकैती का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ। कमला नगर में बिल्डर प्रदीप गुप्ता उर्फ पिंकी के घर में हुई घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं किया गया।
विज्ञापन


अगर सभी घटनाओं को जल्दी खुलासा नहीं होता तो पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल बड़ी संख्या में व्यापारियों को लेकर आंदोलन को बाध्य होगा अधिकारियों ने जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें