मेरठ में हापुड़ रोड स्थित इमलियान मस्जिद, सदर बाजार और नूरनगर में धार्मिक स्थल के बाहर नमाज पढ़ना बताया गया। एसएसपी ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने सड़क पर नमाज पढ़ी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे यातायात प्रभावित होता है, शहर में जाम की स्थिति बनती है। वहीं, बकरीद पर दिल्ली रोड ईदगाह पर सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर एसएसपी ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
वर्जन-
बगैर परमिशन सड़क पर नमाज या कोई भी धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने देंगे। यातायात प्रभावित होता है, लोग घंटों जाम में फंसते हैं। -
अजय साहनी, एसएसपी मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/