फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के मवाना में दिनदहाड़े फौजी को मारी गोली, हालत गंभीर, ससुराल पक्ष पर आरोप

Thu, 08 Aug 2019 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ देहात क्षेत्र में गुरुवार सुबह हाईवे पर एक फौजी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। आनन-फानन में घायल फौजी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मवाना थानाक्षेत्र के मोड़खुर्द निवासी फौजी अनुज कुमार बाइक पर सवार होकर गुरुवार सुबह बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अज्ञात युवकों ने रास्ते में रोककर गोली मार दी। 

विज्ञापन

गोली लगते ही फौजी अनुज कुमार घायल होकर बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मेरठ मिलट्री हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फौजी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 पुलिस के अनुसार परिजनों ने फौजी के ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार ससुराल पक्ष से भी पूछताछ करने के बाद ही असली वजह सामने आ सकेगी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें