फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: थाने में गंदगी देख भड़के एसएसपी, सदर बाजार इंस्पेक्टर मुनेश शर्मा सस्पेंड

Sat, 15 Nov 2025 10:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सदर बाजार थाने में निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को गंदगी, अधूरे रजिस्टर और लापरवाही मिली। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर इंस्पेक्टर मुनेश कुमार शर्मा को तत्काल सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
एसएसपी डाॅ विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शुक्रवार देर रात सदर बाजार थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय और बैरक में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यालय की पुताई खराब मिली और कई जगह कूड़ा पड़ा हुआ था।

 

एसएसपी ने जब थाने के रजिस्टर चेक किए, तो वे अधूरे मिले। इसके बाद उन्होंने इंस्पेक्टर मुनेश कुमार शर्मा से दस हिस्ट्रीशीटरों के नाम पूछे, लेकिन वह जवाब नहीं दे सके। सोतीगंज के पांच बड़े कबाड़ियों के नाम भी इंस्पेक्टर सही से नहीं बता पाए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी ने इस लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई और मौके पर ही इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही विभागीय जांच सीओ सिविल लाइन को सौंपी गई है। निरीक्षण के दौरान सीओ कैंट नवीना शुक्ला से भी एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त की।
 
एसएसपी ने बताया कि थाने की साफ-सफाई, अधूरे रजिस्टर और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कार्यशैली में सुधार न आने पर सस्पेंशन आवश्यक हो गया।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें