बताया गया कि तीन दिन पूर्व चौकी से महज 200 मीटर पहले हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर छात्रों के गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। वहीं एक पक्ष के छात्रों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। छात्रों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग के चलते चौकी प्रभारी पर गाज गिर गई।
यह भी पढ़ें: फांसी देने की मांग: जेल में पेटभर खाना खाया, फिर चैन की नींद सोए हत्यारे, ठुमके लगाती दिखी कातिल मां
वहीं चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल के खिलाफ पुराने मामलों में भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। चौकी के बारे में क्षेत्र के लोगों द्वारा गंभीर शिकायत किए जाने पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी अधिकारियों से शिकायत की थी। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।