फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खेल कारोबारी को कार से कुचलने की कोशिश, 100 मीटर तक घसीटा, सिर की तीन हड्डियां टूटीं

Thu, 28 May 2026 10:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में खेल कारोबारी प्रदीप बंसल को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। आरोपी चालक उन्हें 100 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक खेल कारोबारी पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूटी से घर लौट रहे कारोबारी को कार सवार ने टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटा। हमले में कारोबारी के सिर की तीन हड्डियां टूट गईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रास्ता देने को कहा तो भड़क उठा चालक
सरस्वती लोक कॉलोनी निवासी यश बंसल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता प्रदीप बंसल नौचंदी मेले के पास खेल सामग्री बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। बुधवार रात प्रदीप बंसल स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि कॉलोनी के गेट से कुछ दूरी पहले एक कार सड़क के बीच खड़ी थी। प्रदीप बंसल ने चालक से वाहन साइड में करने के लिए कहा। इसी बात पर चालक गुस्से में आ गया और उसने कार से स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: Eid UL Ajha: पश्चिमी यूपी में शांति और सुरक्षा के बीच हुई नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ, मेरठ में छावनी बना चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर तक घसीटता ले गया आरोपी
टक्कर लगने के बाद भी आरोपी नहीं रुका। आरोप है कि चालक कारोबारी को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान कार का पहिया प्रदीप बंसल के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनके सिर की तीन हड्डियां टूट गईं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश
क्षेत्राधिकारी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आसपास लगे निगरानी यंत्रों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें