टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रवीण त्यागी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
परिजन भी सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे और गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
कुछ दिन पहले ही भाई की हुई थी मौत
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही प्रवीण त्यागी के छोटे भाई की बीमारी के चलते मौत हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों की जिम्मेदारी प्रवीण त्यागी पर आ गई थी। ऐसे में उनकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। उधर किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया है। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।