मेरठ..कंवलजीत..तोपखाना मैदान में सिंदूर इण्डिया की और से फुटबॉल टूर्नामेंट में भिड़ते मेरठ स्पोर
मेरठ। तोपखाना फुटबाल मैदान में चल रहे प्रथम इंडिया सिंदूर फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को चार मैच खेले गए। इसमें मेरठ स्पोर्टिंग, एबीसीडी, स्पार्टन और एजेक्स ने मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। पहला मैच मेरठ स्पोर्टिंग और गरुड़ एफसी के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में मेरठ स्पोर्टिंग की टीम ने 2-0 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद दूसरा मैच एबीसीडी फुटबाल क्लब व जेनेक्स फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। इसमें एबीसीडी ने 1-0 से मैच जीता। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
तीसरा मैच एजेक्स व एमवाईएफए फुटबाल क्लब के बीच हुआ। इसमें एजेक्स ने 2-0 से मैच जीता। चौथा मैच स्पार्टन फुटबाल क्लब और जीनियस फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। इसमें स्पार्टन ने शुरूआत से ही बढ़त बनाकर रखी। पहले हाफ तक स्पार्टन की टीम 2-0 से आगे थी। अंत में स्पार्टन ने 4-0 से मैच जीत लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सुधीर रस्तोगी, पवन तोमर, ललित पंत, चमन, राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर आयोजक कपिल कुमार, आशीष सोनकर आदि मौजूद रहे।
मेरठ..कंवलजीत..तोपखाना मैदान में सिंदूर इण्डिया की और से फुटबॉल टूर्नामेंट में भिड़ते मेरठ स्पोर