मेरठ के सरधना में आज दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। यहां खेत में थ्रेसिंग कराने के दौरान खाना खाने के लिए सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठै दो किसानों को तेज रफ्तार कार ने कुचल डाला।
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी दो किसानों की तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। साथ में मौजूद दो अन्य लोग भी घायल हो। आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
गांव अटेरना निवासी सुरेश पुत्र सुरेंद्र, सुशील पुत्र जिले, वंश पुत्र सुरेश व तीरथ पुत्र ईशम सिंह रविवार को खेत में गेहूं की थ्रेसर के लिए गए हुए थे। अटेरना रुहासा संपर्क मार्ग पर वह खेत के किनारे खड़े पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे।
इसी बीच तेज रफ्तार कार ने चारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों घायल हो गए, जिसके बाद आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे आरोपी की पहचान हो गई।
वहीं, खेत पर मौजूद किसानों ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सुशील (40) व सुरेश(45) की मौत हो गई। दोनों किसानों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।