फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवक घायल, चालक की हालत गंभीर

Mon, 15 Jun 2026 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से तीन युवक घायल हो गए। हादसे में चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार रात सड़क हादसा हो गया। अंधेरे के कारण तेज रफ्तार बाइक चालक सड़क पर बने गहरे गड्ढे को नहीं देख सका और बाइक अनियंत्रित होकर उसमें जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया कि परतापुर पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण लगे जाम से बचने के लिए तीनों युवक रेलवे फाटक के रास्ते से निकल रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

मोदीनगर लौटते समय हुआ हादसा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोदीनगर क्षेत्र के पतला निवाड़ी गांव निवासी तीनों युवक मेरठ से सामान लेकर वापस लौट रहे थे। देर रात जब उनकी बाइक दिल्ली रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंची तो चालक सड़क पर बने गहरे गड्ढे को नहीं देख पाया। तेज गति होने के कारण बाइक सीधे गड्ढे में जा गिरी और तीनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।

यह भी पढ़ें: Meerut: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, नए कोर्स लॉन्च, 10 जुलाई तक आवेदन

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चालक के सिर में गंभीर चोट
हादसे में बाइक चालक शाकिब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है और पसलियों में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। बाइक पर सवार अन्य दो युवकों को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

गड्ढे को लेकर लोगों में नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक के पास बना यह गहरा गड्ढा लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। इससे पहले भी कई वाहन चालक यहां हादसे का शिकार हो चुके हैं, लेकिन अब तक संबंधित विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं कराई है।

क्षेत्रवासियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की है।

लगातार हादसों से बढ़ा रोष
लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें