इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, निरंजन सिंह, रविंद्र प्रेमी, जीतू नागपाल, जीशान अहमद आदि रहे। इससे पहले सपाइयों ने जिला कार्यालय जेल चुंगी रोड पर मासिक मीटिंग की। इसमें कहा गया कि पीडीए पखवाड़ा चलता रहेगा।
दलितों पर हो रहा अत्याचार: विनोद जाटव
मुकदमे के संबन्ध में जिलाधिकारी से मिलने गए सपाइयों से कुछ देर बाद सपा के पूर्व प्रदेश सचिव विनोद जाटव भी अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। ये उत्पीड़न बंद होना चाहिए। नहीं तो बहुत जल्द लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में दिया। इस दौरान उनके साथ एक सपाई अर्धनग्न भी था, जो उसके हाथ में स्लोगन लिखा पोस्टर था कि दलित मूंछ नहीं रख सकते आदि लिखा था। बाद में ये सपाई भी जिलाध्यक्ष और अतुल प्रधान वाले सपाइयों के साथ मिल गए।