फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सपा विधायक अतुल प्रधान का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, धरना स्थल पर कढ़ाई चढ़ाई, संगीत सोम पर बरसे

Tue, 07 Nov 2023 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने मंगलवार को बिजली बिल व बुनकरों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा भवन पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान संबोधन करते हुए उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में बुनकर समाज ने जेल चुंगी स्थित ऊर्जा भवन पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने किसानों के बिजली बिल माफ करने की मांग को लेकर धरने में बुनकर और किसान शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


अतुल प्रधान ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी ऊर्जा भवन पर धरना लगातार जारी रहेगा। रात्रि में भी बोलकर धरना स्थल पर रहेंगे। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो धरना स्थल पर बिजली के उपकरण भी लाकर रख जाएंगे।

 धरने में शामिल हुए लोगों के भजन के लिए धरना स्थल पर ही कढ़ाई चढ़कर भोजन की व्यवस्था की गई है। धरने पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें