फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : सपा नेत्री की फेसबुक आईडी हैक, एसएसपी दफ्तर पहुंचकर की शिकायत

Mon, 06 Feb 2023 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बीती तीन फरवरी को हैकरों ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली। जिसके बाद उनकी आईडी पर अश्लील पोस्ट डालनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
sp leader - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हैकरों ने सपा की एक नेत्री की फेसबुक आईडी हैक कर ली। सपा नेत्री की आईडी पर अश्लील सामग्री पोस्ट की गई तो मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के होश उड़ गए। सोमवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और थाना पुलिस पर दो दिन में भी इस मामले में कोई कार्रवाई ना किए जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपा नेत्री का आरोप है कि बीती तीन फरवरी को हैकरों ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली। जिसके बाद उनकी आईडी पर अश्लील पोस्ट डालनी शुरू कर दीं। सपा नेत्री के फेसबुक फ्रेंड्स ने उन्हें मामले की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। सपा नेत्री का कहना है कि उन्होंने इस मामले में तत्काल पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : नहीं रहे विश्व के नामचीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर पवन कुमार, बंगलुरू से निधन की खबर मिलने पर शोक
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बावजूद अब तक आईडी पर अश्लील पोस्ट डालनी बंद नहीं हुई हैं। सोमवार को सपा नेताओं के साथ एसएससी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि यही काम अगर किसी भाजपा नेत्री के साथ होता तो पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया होता।

सपा नेताओं ने इस मामले में एसएसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसएसपी ने साइबर सेल को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें