इस मामले में रेस्टोरेंट के स्टाफ ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस जिसे डमी रिवॉल्वर बता रही है, उनको क्या पता था कि वह नकली है, वे तो सब असली ही समझे।
रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फुटेज से आएगी असलियत सामने
पूरा प्रकरण पूर्व सांसद के बेटे से जुड़ा होने के बावजूद भी पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने की जरूरत नहीं समझी। रेस्टोरेंट में क्या हुआ था, क्या घटनाक्रम था, ये सब नहीं देखा गया। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद ही असलियत सामने आएगी। दूसरा बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि पुलिस का कहना है कि शोएब ने ये रिवॉल्वर बृहस्पतिवार को ही खरीदी है। पुलिस ने ये जांच पड़ताल क्यों नहीं की कि रिवॉल्वर किस दुकान से कितने बजे खरीदी गई है। कहीं ऐसा तो नहीं कि घटनाक्रम के बाद डमी रिवॉल्वर खरीदी गई हो। ऐसे में सीसीटीवी की जांच से ही ये स्पष्ट होगा कि पुलिसकर्मियों ने जो रिवॉल्वर रेस्टोरेंट में शोएब से बरामद की, वह यह डमी रिवॉल्वर है या दूसरी रिवॉल्वर है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया
दूसरा कौन था साथ
शोएब के साथ रेस्टोरेंट में दूसरा भी युवक था, वो युवक कौन था, इसकी जानकारी भी सीसीटीवी फुटेज से ही हो पाएगी।
40 हजार रुपये है रिवॉल्वर की कीमत
जो रिवॉल्वर पुलिस ने बरामद दिखाई है वह गेमो पीआर-725 है। इस खिलौना रिवॉल्वर की कीमत 40 हजार के करीब है। इसमें आठ शॉट लगते हैं। ये देखने में हुबहू असली रिवॉल्वर लगती है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह
सिविल लाइन पुलिस को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा। आरोपी का 151 में चालान किया गया है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी