फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अभिजीत मुहूर्त में हुआ बेटे का जन्म, दंपती ने नाम रखा 'राम', परिजनों में उल्लास का माहौल

Mon, 22 Jan 2024 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल काॅलेज में दंपती ने अपने नवजात बेटे का नाम राम रखा है। बताया गया कि उनके बेटे का जन्म प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अभिजीत मुहूर्त में हुआ है। वहीं परिवार में नवजात के आगमन से उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन
नवजात के साथ दंपती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल में शुभ अभिजीत मुहूर्त (11 से एक) में हुए बेटे का नाम उसके परिजनों ने राम रखा है। यह परिवार किला रोड पर ज्ञानपुर गांव का रहने वाला है। पिता का नाम मोहित शर्मा और मां मीनाक्षी शर्मा हैं। यह इनका पहला बेटा है। परिजन बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


मोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने कोई प्लानिंग नहीं की थी कि इसी समय जन्म होना है। यह इत्तेफाक है कि इस शुभ मुहूर्त में बच्चे का जन्म हुआ है। बेटा हुआ है इसलिए उन्होंने उसका नाम राम पर रखा है। उन्होंने उसका पूरा नाम रामेश्वर रखा है, जिसमें राम और ईश्वर दोनों नाम आ रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज की टीम ने उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया है। मोहित निजी कंपनी में जॉब करते हैं और मीनाक्षी घरेलू महिला हैं। इनके अलावा इसी मुहूर्त में मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची का भी जन्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें