फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut:  एसओजी ने दौराला में पकड़ा पटाखों का जखीरा, 10 लाख रुपये बताई गई कीमत, एक हिरासत में

Mon, 17 Oct 2022 02:50 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में एसओजी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दस लाख की कीमत के पटाखों का जखीरा बरामद किया है। दौराला में हुई एसओजी की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ में पटाखे पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर सोमवार को एसओजी की टीम ने दौराला में नरेश सिंघल की दुकान के ऊपर बने कमरे से लाखों रुपए कीमत के पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस पटाखों को कब्जे में लेकर थाने ले आई, जहां पटाखों की गिनती की जा रही थी।

विज्ञापन


दीपावली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पटाखों की बिक्री में तेजी आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों को छोड़ प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके भी धड़ल्ले से पटाखों की बिक्री की जा रही है।

यह भी पढें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को सूचना मिली कि दौराला में नरेश सिंघल की दुकान के ऊपर बने कमरे में लाखों रुपए कीमत के पटाखे रखे हुए हैं। दुकानदार गुपचुप पटाखों की बिक्री कर रहा था। जिस पर उन्होंने एसओजी की टीम का गठन कर सोमवार को छापेमारी की कार्रवाई कराई।
विज्ञापन


छापेमारी में टीम ने लाखों रुपए कीमत के पटाखे बरामद किए। टीम पटाखों को कब्जे में लेकर थाने ले आई, जहां पटाखों की गिनती की जा रही है। वही, कप्तान की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पटाखे बेचने वाले अन्य दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें