फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, हत्या की आशंका, युवती पर आरोप

Wed, 05 Nov 2025 09:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गाजियाबाद के एक होटल के कमरे में मेरठ निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने एक युवती पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शक्तिखंड तीन स्थित वन मॉल होटल के कमरा नंबर 203 में पांच नवंबर की सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान मेरठ के गंगानगर स्थित रक्षापुरम सेक्टर-एक निवासी रजत प्रताप सिंह (27) उर्फ पुरु के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी। उधर, परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई है। परिजन ने एक युवती पर रजत को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार देर रात तक परिजन ने थाने पर तहरीर नहीं दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ड्यूटी से लौटते समय हादसा: दो दिन बाद उपनिरीक्षक मिन्तर कुमार का निधन; पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे होटल प्रबंधन ने कमरा बंद होने की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची और दरवाजा खोला तब अंदर रजत प्रताप सिंह का शव चादर के फंदे से लटका हुआ था।

होटल कर्मियों ने दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान की। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया गया। एसीपी ने बताया कि रजत नोएडा स्थित आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। दो नवंबर से वह होटल में कमरा लेकर ठहरे हुए थे।

पांच नवंबर की सुबह डायल 112 पर कॉल के जरिए दरवाजा बंद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। रजत के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। कमरे की तलाशी लेने के दौरान शराब की बोतल व अन्य सामान बरामद हुआ है लेकिन पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

युवती पर परेशान करने का आरोप, नहीं दी शिकायत
पुलिस को बताते हुए परिजन ने बताया कि एक युवती पर अकसर रजत को परेशान करने का आरोप लगाया है। हत्या की आशंका जताई है। चार नवंबर को रजत की परिवार से फोन पर अंतिम बार बातचीत भी हुई थी। हालांकि किसी तरह की परेशानी रजत ने परिजन को नहीं बताई थी। अचानक इस तरह के हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों ने घटना की कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि होटल में कोई रजत से मिलने आया या नहीं, इसकी जांच भी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का रिकॉर्ड ले लिया गया है। -अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें