फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर एक करोड़ की चरस के साथ पकड़ा तस्कर, मेरठ में जगह-जगह करनी थी सप्लाई

Sun, 22 Jun 2025 03:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि बरेली से सप्लाई के लिए मेरठ चरस लाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र को पकड़ लिया। चरस कहां सप्लाई की जानी थी, इसका पता किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
तस्कर को पकड़ने वाली टीम की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा पुलिस व एएनटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे पर एक करोड़ की चरस के साथ आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी बरेली से भारी मात्रा में चरस लेकर मेरठ आया था।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में चरस लेकर मेरठ आ रहा है। थाना पुलिस व एएनटीएफ की टीम ने हाईवे पर घेराबंदी शुरू कर दी। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्येंद्र को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपी के पास से 10 किलो चरस बरामद हुई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ लालकुर्ती व मेडिकल थाने में केस दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में उसने बताया की वह बरेली से चरस लेकर मेरठ आया था। चरस आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करनी थी। एसपी सिटी का कहना हैं कि पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें