कार्रवाई की मांग करते रवि गौतम।
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गत 8 जुलाई को घटना के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया था। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाकर मार्ग खाली कराया था। आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने बंदी वाहन में घुसकर संगठन अध्यक्ष रवि गौतम को थप्पड़ जड़े थे। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।
रविवार को आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए रवि गौतम ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वाले अधिकारियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
कमिश्नरी पार्क के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल
रवि गौतम ने तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, पुलिस अधीक्षक (देहात) सौम्या अस्थाना और सौरभ शुक्ला के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही जेल भेजे गए 8 लोगों, प्राथमिकी में नामजद 14 लोगों तथा नोटिस पाने वाले कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले रद्द करने की बात कही।
महापंचायत में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को अनशन व भूख हड़ताल में बदलकर अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा। वहीं, महापंचायत में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं को सीमाओं और चुंगी (टोल) पर रोके जाने तथा हिरासत में लिए जाने पर भी कड़ा विरोध जताया गया। रवि गौतम ने कहा कि अविनाश पांडेय को बर्खास्त कर संपत्ति की जांच होनी चाहिए।
ये भी देखें...
शामली: गोगी गैंग के शूटरों ने ही किया अंकित बालियान का कत्ल, चार हिरासत में लिए; पीले गमछे से मिला अहम सुराग