फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का थप्पड़ कांड: आईपीएस अविनाश पांडेय के खिलाफ फूटा गुस्सा, रवि गौतम बोले- इंसाफ मिलने तक करेंगे आंदोलन

Sun, 30 Aug 2026 12:45 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कमिश्नरी पार्क में बहुजन समाज की महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ के तत्कालीन एसएसपी आईपीएस अविनाश पांडेय समेत अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। अविनाश पांडेय पर रवि गौतम और आंदोलनकारियों को थप्पड़ मारने का आरोप है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।  
विज्ञापन
कमिश्नरी पार्क में महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कमिश्नरी पार्क में बहुजन समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। 'युवा शक्ति दल' के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के आह्वान पर आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारी 15 मई को अनुसूचित जाति की छात्रा के अपहरण व हत्या के मामले में न्याय और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन



 

कार्रवाई की मांग करते रवि गौतम। - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गत 8 जुलाई को घटना के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया था। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाकर मार्ग खाली कराया था। आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने बंदी वाहन में घुसकर संगठन अध्यक्ष रवि गौतम को थप्पड़ जड़े थे। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। 
रविवार को आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए रवि गौतम ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वाले अधिकारियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कमिश्नरी पार्क के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल
रवि गौतम ने तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, पुलिस अधीक्षक (देहात) सौम्या अस्थाना और सौरभ शुक्ला के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही जेल भेजे गए 8 लोगों, प्राथमिकी में नामजद 14 लोगों तथा नोटिस पाने वाले कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले रद्द करने की बात कही। 

विज्ञापन

महापंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को अनशन व भूख हड़ताल में बदलकर अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा। वहीं, महापंचायत में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं को सीमाओं और चुंगी (टोल) पर रोके जाने तथा हिरासत में लिए जाने पर भी कड़ा विरोध जताया गया। रवि गौतम ने कहा कि अविनाश पांडेय को बर्खास्त कर संपत्ति की जांच होनी चाहिए। 

ये भी देखें...
शामली: गोगी गैंग के शूटरों ने ही किया अंकित बालियान का कत्ल, चार हिरासत में लिए; पीले गमछे से मिला अहम सुराग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें